
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पिपलिया मंडल में 11 वां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस शासकीय विश्राम गृह पर सम्पन्न हुआ। योग शिक्षक, भाजपा सोशल मीडिया विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत भट्ट ने योग के महत्व को बताते हुए योग की सामूहिक क्रियाएं करवाई। मुख्य वक्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल कियावत ने विचार रखे। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहरलाल जैन, राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा, शिवपालसिंह शक्तावत, मनोहर महामाया, जगदीश मालवीय, कमल धनगर, महेश शर्मा, प्रवीणा गुप्ता, रिकू गौतम, अशोक गुर्जर, महेश मरेठा, अशोक खींची, रमेश पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—–