
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। जीवन में हर कोई तनाव, अवसाद से घिरा है और ये ही रोग को जन्म देते है। तन से ज्यादा घातक मन के रोग है। निरोग रहने का सर्वश्रेष्ठ मार्ग है योग है।। नियमित योग मानसिक और शारीरिक शांति में एक उत्प्रेरक का कार्य करते है। उक्त आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष अशोक कुमठ ने सशिमं में योग सप्ताह के शुभारंभ पर कही। कुमठ ने कहा आपाधापी, दौड़-भाग वाली जिन्दगी में हर कोई चेन के लिए बेचेन है। इसकी सर्वश्रेष्ठ दवाई योग है। भारत की योग विधा को संपूर्ण विश्व ने माना है। भारत विश्व योग गुरु था, है और रहेगा। शरीर का सबसे शक्तिशाली शस्त्र है मस्तिष्क। वैज्ञानिक शोध बताते है, प्रतिदिन दिमाग में साठ हजार से ज्यादा विचार आते है। योग से मन की शक्ति बढ़ती है। जो हमें स्वस्थ उर्जावान शरीर देती है। साथ ही नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। आरोग्य भारती जिला महिला प्रमुख श्रीमती बन्टू भूत ने बताया विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आरोग्य भारती व आदर्श शिक्षण समिति के तत्वावधान में योग सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रतिदिन सरस्वती शिशु मंदिर में प्रातः 6 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समापन 21 जून को होगा।
——