
मंदसौर। 1 सितंबर को दोपहर 2 बजे गांधी चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित “वोट अधिकार सत्याग्रह जनसभा” में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आगमन पर जिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसान हित, लोकतंत्र की रक्षा और जिले के ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए जिलेभर से हजारों कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक में विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, वरिष्ठ नेता प्रकाश रातड़िया सहित जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।