
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। फोरलेन पर बही टोल नाके के पास बिजली का तार टूटने से दोनों ओर पौन घंटे तक जाम लग गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे करीब बही टोल नाके के पास यह घटना हुई। झूलता बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कोई हादसा नही हुआ। लेकिन तार टूटने के बाद दोनों मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए। करीब पौन घंटे तक दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर पौने नौ बजे करीब तार को सड़क से हटाकर साइड में किया तब यातायात चालू हो पाया।
—–