
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नगर में रविवार शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर से शुरू होकर गांधी चौराहे तक पहुंची। इसमें बच्चों ने सैनिक वेशभूषा पहनकर भाग लिया। यात्रा में नगर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और नारों के साथ लोग हाथों में तिरंगा लेकर चले। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
———