
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप पिपलियामंडी-नारायणगढ़ ने तपस्वी बहुमान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश संगीता बंबोरिया के नेतृत्व में हुआ। सभी पदाधिकारी और दंपति सदस्य मौजूद रहे। महिलाओं के लिए मनोरंजक गेम्स का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष मनीषा संजय जैन ने किया। वर्षित तप पूर्ण करने वाले तपस्वी जोड़ों में ललित-सुनीता बंबोरिया ने दो वर्षित पूर्ण किए, तीसरा गतिमान है। रीना-वीरेंद्र भंडारी ने दो वर्षित पूर्ण किए। अंजलि-पंकज पामेचा, सीमा-अनिल चौधरी और रिंकू-पंकज पितलिया ने एक-एक वर्षित पूर्ण किया। विशेष सम्मानित दंपति सदस्यों में समता-आशीष खिंदावत, बुलबुल-अंकित चौहान, राज-मनोज चौहान और रेखा-महेंद्र खिंदावत शामिल रहे। रत्नावली तप के लिए करिश्मा विष्णु जैन को विशेष तपस्वी सम्मान मिला। सिद्धि तप के लिए प्रवीणकुमार अंबालाल सांखला, मीनाक्षी नवनीत डोसी और रीना भावेश लुणावत को सम्मानित किया गया। नवाणु यात्रा के लिए आदेश भावेश लुणावत को सम्मान मिला। प्रतिभा सम्मान में पंकज खबिया को स्केटिंग नेशनल सिल्वर मेडल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और स्कूल टॉपर बनने पर सम्मान पत्र दिया गया। अन्य 25 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह के अंत में बरसात पार्टी हुई। संचालन सचिव स्नेह प्रीति हिंगड़ ने किया। आभार कोषाध्यक्ष विनोद मोना नलवाया ने माना।
——-