
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला की तीसरे दिन शिनाख्त हो गई। पुलिस के अनुसार महिला का दिगामी संतुलन ठीक नही था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को थड़ोद के निकट डेमू के आगे कूदक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। जिसकी शिनाख्त नही हो पा रही थी। उसके पास मोबाइल भी बरामद हुआ था। जांच के दौरान महिला की शिनाख्त इलाहबाद (प्रयागराज) निवासी उमा पति ब्रजेश यादव के रुप में हुई। बताया गया युवती पति के साथ मंदसौर रह रही थी। टीआई विक्रमसिंह इवने ने बताया युवती के पति ने बताया कि उसकी पत्नी का दिगामी संतुलन ठीक नही था, इसके दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। तस्दीक के बाद रविवार को शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
——