
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शिवसेना (यूबीटी) राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने आईटी सेल प्रमुख नाहरसिंह गौड़, महिला उप राज्य प्रमुख श्यामाबाई नायक, जिला प्रमुख किरण दुबे की सहमति से शिवसेना मंदसौर जिला संगठन प्रमुख पद पर सुरेश पंवार (लहसुन व्यापारी) को नियुक्त किया। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर स्वागत् समारोह आयोजित किया व नारेबाजी की। इस असर पर जिला उप प्रमुख दिनेश तंवर, गणपत परमार, राजेश सिंधल, नंदलाल चौहान, जसवंत सुराना, सोनू चौहान, करणसिंह नायक, सूरज नायक, अनिल चौहान, रमेश पंवार,सहित शिव सैनिक उपस्थित रहे।
——-