
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। श्री शक्ति लॉयन क्लब पिपलियामंडी द्वारा शा. मा. विद्यालय जेतपुरा में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को दुपट्टा पहनाकर श्रीफल देकर सम्मान किया। जिसमे अध्यक्ष अलका जैन, सचिव मधु जैन, कोषाध्यक्ष सुमन गर्ग, संरक्षक निलिमा अग्रवाल, सदस्य ममता शर्मा, प्रियंका फरक्या, ज्योति जैन, अंगुरबाला पाटीदार, नेहा जैन, प्रियंका जैन आदि उपस्थित थे। संरक्षक निलिमा अग्रवाल ने कहा गुरु ज्ञान का सागर है। गुरु अपने ज्ञान और विवेक से हमारे भीतर उत्तम गुणों का संचार करते है।
—-