
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव डूगलावदा में सर्पदंश से 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पिपलिया थाना क्षेत्र के गांव डूगलावदा में घर के आंगन में खेल रही 11 वर्षीय बालिका कुमकुम पिता प्रकाश भील को सांप ने डस लिया। बालिका को एम्बूलेंस से मंदसौर जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका कक्षा 5 वीं अध्ययनरत थी। वह अपने नाना धन्नालाल के यहां रह रही थी।
——-
——-