
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। शासकीय महाविद्यालय में संविधान का अमृत महोत्सव पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. वीपी तिवारी ने कहा भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो निरंतर परिषकृत होकर देशकाल एवं परिस्थिति के अनुसार भारतीय नागरिकों के हित में आदर्श रूप में है। डॉ. वीणासिंह ने कहा विश्व के दस संविधानों से प्रेरणा लेकर संविधान में अध्याय जोड़े गए है, इसे हम भारतीयों ने ही बनाया है तथा स्वयं को आत्मार्पित किया है। हमारा संविधान अमृत कंुभ है। प्राचार्य डॉ आरके श्रीवास्तव ने अतिथि स्वागत् किया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक गोविन्द तंवर ने किया। आभार केएल लोहार ने माना।
——-