
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी हो, इस उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती प्रीति अग्रवाल ने गर्मी के दिनों में घर पर ही संस्कार पाठशाला खोलकर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रही है। जिसमें करीब 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। शाम 5.45 से 6.45 तक बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कार को लेकर भी जागरुक किया जा रहा है। श्रीमती अग्रवाल ने बताया सुबह उठकर घर में बड़े-बजुर्गों को धोक लगाना, भगवान का नाम लेना, मंदिर जाकर घंटी बजाकर गायत्री मंत्र बोलना, सुबह व्यायाम, प्रणायाम सहित कई विषयों पर बच्चों को संस्कार पर जानकारी दी जाती है। ताकि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी रहे।
———