
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) – दिन साधारण रहेगा। चाहकर भी दिनचर्या व्यवस्थित नहीं कर पाएंगे। सुबह शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन बाद का समय उदासीन रहेगा। कार्य में परिश्रम का फल आशानुरूप न मिलने से निराशा होगी। दोपहर बाद ही थोड़ा लाभ संभव है। घरेलू वातावरण में टालमटोल से तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) – दिन मिश्रित फल देगा। धार्मिक भावनाएं बढ़ेंगी, मानसिक राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद लाभ कम होगा। किसी प्रतिद्वंद्वी से समझौता करना पड़ सकता है। दोपहर बाद थोड़ा-थोड़ा लाभ होता रहेगा पर खर्च अधिक रहेगा। गृहस्थ में उलझनें बनी रहेंगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) – दिन प्रतिकूल रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें, चोट लगने की संभावना है। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग नहीं मिलेगा। व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, उधार लेना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में नीरसता रहेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) – दिन का पहला भाग छोड़कर बाकी समय लाभ देगा। सुबह धन लाभ की संभावना होगी, लेकिन देर करने पर अवसर हाथ से निकल सकता है। व्यवसायिक यात्रा से ज्यादा लाभ नहीं होगा, उलटे सेहत प्रभावित हो सकती है। परिवार में किसी को चोट या स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) – दिन सुख-समृद्धिदायक रहेगा। पूर्व में किए कार्य का लाभ मिलेगा। जमीन या भागीदारी से आय होगी। निवेश से लाभ संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन रहन-सहन में शान-शौकत दिखेगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – वैचारिक शक्ति प्रबल रहेगी, सोच-समझकर निर्णय लेंगे। किसी की जमानत या भरोसे के काम में न पड़ें। सुबह सेहत कमजोर रहेगी, धीरे-धीरे सुधार आएगा। व्यवसाय में मंदी से लाभ कम होगा। संध्या को किसी परिचित से उपहार मिल सकता है। परिवार में हल्की अशांति रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – दिन कलहकारी रहेगा। घर में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद होंगे। अधिकारियों से बचकर रहें। घर में भी महत्त्वपूर्ण कार्य सबकी सलाह से करें। धन व्यर्थ की वस्तुओं पर खर्च होगा। संतान पक्ष से राहत मिलेगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – सुबह किसी से विवाद होगा, असर दोपहर तक रहेगा। निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। लाभ का अवसर किसी और को मिल सकता है। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। शाम से लाभ की स्थिति बनेगी लेकिन देर से मिलेगा। परिवार में स्वार्थ की भावना दिखेगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) – दिन सामान्य रहेगा। व्यवहार में सतर्कता जरूरी है, गलत आचरण से अपमान हो सकता है। चुगली से विवाद बढ़ेंगे। आय कम और खर्च अधिक रहेगा, संचित धन का सहारा लेना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोग कार्य में गंभीर नहीं रहेंगे। घरेलू कार्यों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) – दिन ठीक रहेगा। मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अचानक लिया गया निर्णय लाभ देगा। प्रतिस्पर्धी हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। निवेश से लाभ होगा। परिवार में स्वास्थ्य लाभ और मजबूती आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – दिन की शुरुआत सामान्य होगी, धीरे-धीरे प्रतिकूलता बढ़ेगी। पूर्वनिर्धारित कार्य में अड़चन आएगी। दूसरों के भरोसे रहने से हानि होगी, अपने बल पर ही कार्य करें। परिवार में किसी का गलत आचरण आहत करेगा। मेहनत के बाद भी लाभ सीमित रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) – हर क्षेत्र से अधिक उम्मीद रहेगी, लेकिन सफलता सीमित क्षेत्रों में ही मिलेगी। सरकारी कार्य अधूरे रह सकते हैं। कार्य में विलंब से योजना अधूरी रह जाएगी। धन की कमी से महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। शाम को स्थिति सुधरेगी, लेकिन लाभ सीमित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, फिर भी मानसिक उद्वेग रहेगा।