
दिनांक : 01 अगस्त 2025, शुक्रवार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे कुछ नया सीखने को मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव कम होगा। वकीलों के लिए दिन लाभदायक है। यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी या मित्र से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। चुनौतियों का समाधान सहजता से होगा। व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें। छात्रों को मेहनत बढ़ानी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन अनुकूल रहेगा। कार्य मनोनुकूल पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। गलत सलाह से दूर रहें। इंजीनियरिंग के छात्र लाभ में रहेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत का दिन है। नए वस्त्रों पर व्यय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। व्यापार में अपेक्षाकृत लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रुके हुए कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। विरोधी दूर रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। छात्र बहस से बचें। बुद्धिमत्ता से सम्मान या पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन खुशगवार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय की आवश्यकता पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी नकारात्मकता रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें, खानपान संयमित रखें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इमेज बेहतर बनी रहेगी। जोखिम भरे निर्णय से बचें। पैसों को लेकर तनाव संभव है। व्यापारियों को अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग हैं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नए व्यवसाय में निवेश लाभप्रद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन सकारात्मक रहेगा। संपत्ति संबंधी निर्णय से लाभ होगा। पिछले अनुभव लाभ देंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बॉस से सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
काम की सराहना होगी। प्रभाव बढ़ेगा। व्यवहार में लचीलापन रखें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विषयों में सावधानी बरतें। करीबी से मन की बात साझा करें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन अनुकूल रहेगा। सभी कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। मेहनत के बल पर पदोन्नति संभव है। फिजूल खर्च से बचें। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ संभव है। कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं।
🔸 विशेष नोट:
राशिफल पूर्णतः वैदिक ज्योतिषीय गणना पर आधारित होते हुए भी यह सामान्य मार्गदर्शन हेतु है। आपकी व्यक्तिगत कुंडली के ग्रह स्थिति के अनुसार इसमें अंतर हो सकता है। सुनिश्चित दिशा हेतु किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य लें।