
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। श्री शक्ति लॉयन क्लब पिपलियामंडी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय जेतपुरा में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण रहा। क्लब अध्यक्ष अलका जैन, सचिव मधु जैन, कोषाध्यक्ष सुमन गर्ग, संरक्षक नीलिमा अग्रवाल मौजूद रहीं। कार्यकारिणी सदस्य ममता शर्मा, प्रियंका फरक्या, ज्योति जैन, अंगूरबाला पाटीदार, नेहा जैन, प्रियंका जैन सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए। सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। सभी ने संकल्प लिया कि पौधों की देखरेख भी करेंगे। कार्यक्रम में स्लोगन “पेड़ लगाओ, खुशियां पाओ। हरियाली लाओ, धरती बचाओ” के जरिए जागरूकता फैलाई गई। क्लब की यह पहल पर्यावरण बचाने की दिशा में सराहनीय मानी गई।
—-