
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला 9 घंटे तक पति के साथ पुलिस थाने पर बैठी रही। टीआई के आश्वासन के बाद महिला घर गई। जानकारी के अनुसार सनावदा निवासी मंजूबाई पति बाबूलाल गायरी के साथ रास्ते के विवाद में पड़ोसी संजय प्रजापत व उसके पिता ने मारपीट की थी। बीच-बचाव करने आए पति को भी पीटा था। पुलिस ने दोनों पर केेस दर्ज कर लिया था। लेकिन शनिवार को दोपहर 12 बजे महिला पति के साथ पुलिस थाने पहुंचच गई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
महिला का आरोप था कि पुलिस आरोपी को नही पकड़ रही है। हमारे साथ मारपीट हुई और हमारे खिलाफ ही प्रकरण दर्ज कर दिया। रात्रि 9 बजे टीआई विक्रमसिंह इवने ने थाना परिसर में बैठी महिला को आश्वासन दिया कि मारपीट करने वाले आरोपियों को थाने पर बुलाया गया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस आश्वासन के बाद महिला घर गई।
दोनों पक्षों पर क्रास कायमी कर दी है:-
टीआई विक्रमसिंह इवने ने बताया दोनों पड़ोसियों का विवाद था, इस इस क्रास कायमी कर दी गई थी, लेकिन महिला की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला जाए। महिला को आश्वस्त कर दिया है।
——