
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांधी चौराहा स्थित वाचनालय एवं कार्यालय पर पेंशनर नागरिक महासंघ की बैठक की बैठक नगर इकाई के अध्यक्ष पंकज शर्मा तरुण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें नवीन सदस्यों मदनसिंह चौहान, अशोक शर्मा, अशोक सोनगरा, शंकरलाल दाहना, रतनसिंह राजोरा, नाथूलाल पालीवाल का पुष्प् माला पहना कर संघ पदाधिकारियों ने स्वागत् किया। नगर उपाध्यक्ष हरिसिंह यादव ने प्रेरणा गीत, कन्हैयालाल कारपेंटर ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। भंवर सैनी फौजी ने अपने कार्यकाल के संस्मरण प्रस्तुत किए ऑपरेशन सिंदूर व अंतरराष्ट्रीय कानून के बारे में बताया। राधेश्याम सैनी ने स्वागत भाषण दिया। श्यामलाल बोराना ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के पुण्य स्मरण में विस्तार से ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी दी। विश्व पर्यावरण दिवस पर पंकज शर्मा तरुण द्वारा अपने स्वरचित दोहे सुनाए तथा पेड़ लगाने का आव्हान किया। सचिव अमृतलाल जैन, केसी टेलर, बग़दीराम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
—-