
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया। संस्था के सब जोन प्रभारी सविता दीदी (नीमच) ने कहा वास्तविक सशक्तिकरण आत्मा का होना चाहिए। हर नारी के अंदर सहन शक्ति, सामना करने की शक्ति, निर्णय शक्ति आदि अष्ट शक्तियों का अगर जागरण हो जाए तो नारी सर्व शक्तिवान बन सकती है। लड, झगड़कर अपनी बात मनवाना कोई बड़ी बात नहीं है। किंतु यदि हम अपने आत्मिक शक्ति से परिस्थिति को परिवर्तन कर पाए तो ये बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इसी प्रकार से पिछले 89 वर्षों से नारी जागरण के अभियान में सतत प्रयास कर रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया ने कहा कि माताओं को अपने बच्चो को देवीय संस्कार देने चाहिए। बड़ो का मान सम्मान करने की शिक्षा देनी चाहिए। साथ मोबाइल का उपयोग करें लेकिन दुरुपयोग न करें। बच्चों को भी सही गलत का ज्ञान कराए। नारायणगढ़ सेे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना दख ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। अतिथियों का स्वागत ललिता भंडारी, रमा तिवारी ने गुलदस्ता भेंट कर किया। नारी सशक्तिकरण की दो सुंदर नृत्य नाटिका अवनी राठौर और निकिता सुथार ने प्रस्तुत की गई। पेंशनर महासंघ के श्यामलाल बोराना, हरिसिंह यादव ने सविता दीदी का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में नगर और अंचल की अनेक मातृ शक्ति बहने मौजूद रही। संचालन सेवा केंद्र प्रभारी बी के शीतल दीदी जी ने किया। आभार कृति बहन, खुशाल बहन और प्रीति बहन ने किया।
—