
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लायंस शक्ति क्लब की पदाधिकारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया का शील्ड प्रदान कर व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। लायंस क्लब शक्ति अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल ने बताया इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है, यह दिन महिलाओं के साथ समानता और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष की याद दिलाता है। यह दुनिया भर में महिलाओं के लिए सम्मान और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर क्लब सचिव दीपिका पटवा, सदस्य मोना सेठिया, नीता जैन, प्रियंका जैन, प्रियंका फरक्या, मनीषा गोयल, आशा पाटीदार, सोनू फरक्या, पार्षदगण संगीता धनोतिया, वंदना तिवारी व संतोष योगी भी मौजूद रही।
——