
कनघट्टी (निप्र)। गांव कनघट्टी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चले अभियान के तहत प्रवेशोत्सव मनाया। पूर्व सरपंच कृष्णपालसिंह शक्तावत, जनपद सदस्य पंकज पाटीदार, मनेष आर्य, मुुन्नालाल प्रजापत, प्रवीण आर्य, कंवरलाल गायरी, दिलीप आर्य, उदेराम कुमावत, कैलाश कुमावत आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। नवप्रवेशी बच्चों को माला पहलाई व पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। प्राचार्य समरथमल आर्य ने वर्षभर में संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। बाल सभा भी आयोजित हुई। संचालन रविकुमार वर्मा ने किया। आभार जगदीश सोलंकी ने माना।
——