
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव कनघट्टी में कब्रस्तान की से पेड़ काटने पर मुस्लिम समाज ने विरोध जताया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ लोग बिना अनुमति के कब्रस्तान से पेड़ काट रहे थे, जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौके पहंुच गए व विरोध जताया। इसके बाद पेड़ काटने वाले मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस व राजस्व अमला मौके पहंुचा व जानकारी ली। समाजजनों ने पेड़ काटकर शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पिपलिया पुलिस थाने पर नामजद आवेदन दिया है।
—–