
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। महावीर जयंती पर श्री विमलनाथ जैन मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ, जिसमें पुरुष श्वेत वस्त्र में महिलाएं केसरिया साड़ी पहने चल समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे। चल समारोह अग्रवाल मोहल्ले में होता हुआ गांधी चौराहा के पास प्रथम डिवाइडर पर पहुंचा। जहां पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश कुमार बंबोरिया एवं सोशल ग्रुप सचिव प्रवीण सांखला के नेतृत्व में महावीर मार्ग का अनावरण जैन प्रतीक चिन्ह (14 राजलोक) के साथ किया। पश्चात वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान किया। संचालन जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने किया। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष विनोद नलवाया ने माना। चल समारोह दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा वहां वंदन कर चल समारोह पोरवाल धर्मशाला में जाकर धर्मसभा में परिवर्तन हुआ। अतिथियांे ने भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। साधुमार्गी जैन संघ अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, विमलनाथ जैन मंदिर श्री संघ अध्यक्ष वीरेंद्रकुमार राणावत, बही पार्श्वनाथ तीर्थ अध्यक्ष अशोक कुमठ, श्रवण संघ राजेश जैन, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष निर्मल गर्ग, मुख्य अतिथि ब्रजेश जोशी ने विचार रखे। बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । चंदनबाला बनकऱ लव्या जैन प्रस्तुति दी, जिसे सभी ने सराहा।
—-