
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। महावीर जयंती पर जैन श्ववेतांबर सोशल ग्रुप के तत्वाधान में मुख्य मार्ग का नामकरण महावीर मार्ग कर जैन प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी किया। इस अवसर पर साधुमार्गी संघ अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, विमलनाथ मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष, वीरेंद्रकुमार राणावत, श्रमण संघ के अध्यक्ष अर्पित पितलिया एवं दिगम्बर जैन संघ के अध्यक्ष निर्मल जी गर्ग ,समस्त समाजजन ,जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश बंबोरिया, संरक्षकगण ज्ञानचंद पितलिया, सुरेश दख,डॉ विनोद जैन ,नगर परिषद के उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सभापति ललित कसेरा,पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धननाथ योगी , भूपेंद्र महावर इत्यादि उपस्थित रहे। अनावरण कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र भंडारी एव आभार विनोद नलवाया ने व्यक्त किया।
—-