
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नगर में भाजपा नेता की पुत्रवधू व पौत्र का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम बिदाई में हर आंख नम हो गई। उदयपुर के निकट सड़क हादसे में शुक्रवार को दोनों की मृत्यु हो गई थी। जानकारी के अनुसार नगर के भाजपा नेता सुधीर मामा के बड़े बेटे हर्षित जैन (28) पत्नी श्वेता (25) व 2 वर्षीय बेटे मिर्थ के साथ आई 10 कार से श्रीनाथजी दर्शन के लिए निकले थे। प्रातः नौ बजे करीब उदयपुर डबोक देबारी गांव के पास हाइवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई। घटना में हर्षित जैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी श्वेता जैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल हर्षित व उनके 2 वर्षीय बेटे को अस्पताल भर्ती कराया जहाँ दो वर्षीय बेटे ने भी दम तोड़ दिया। हर्षित के सिर, कमर व पैर में चोंट आई है, इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है, हादसे की खबर से नगर में शोक है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इलेक्ट्रीक व्हीकल कंपनी संचालक है हर्षित, पत्नी थी निजी कंपनी में सीएस:-
भाजपा नेता सुधीर जैन के तीन बेटे हर्षित, अभिषेक व अवि है। दुर्घटना में घायल हर्षित नीमच के निकट इलेक्ट्रीक व्हीकल कंपनी का संचालन करता है। वहीं मृत पत्नी निजी कंपनी में सीएस थी।
——