
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। दुर्घटना के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। सनावदा निवासी विजय मेघवाल ने पिपलिया थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि 23 फरवरी 2025 को मैं कृषि उपज मंडी में लहसुन लेकर आया था। रात्रि में मैं मंडी से वापस बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान ब्रिज पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बेहोश हो गया, बाद में मंदसौर जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने विवेचना के बाद अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज किया।
——