
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। जमाई को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में फरार ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेजने के आदेश हुए। जानकारी के अनुसार 14 दिसम्बर 2024 को गांव किशनगढ में ईश्वरलाल पिता घनश्याम बावरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने 8 जनवरी को पत्नी जामवंती को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सास-ससुर फरार थे। बुधवार को पुलिस ने ससुर पिपलियापंथ, पिपलियामंडी निवासी मदनलाल पिता लक्ष्मीनारायण बावरी को भी गिरफ्तार कर लिया।
नारायणगढ़ टीआई अनिल रघुवंशी ने बताया गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जिसे जेल भेजने के आदेश हुए है। वहीं मृतक की सास सुगनाबाई फरार है।
———