
अवैध अफीम और गांजे की फसल जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार
कुकड़ेश्वर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम शिवपुरिया के जंगल में एक किसान के खेत से 424.5 किलोग्राम अवैध अफीम और गांजे की फसल जप्त की है। इस मामले में रोडीलाल पिता सोजी बंजारा (50 वर्ष), निवासी शिवपुरिया चक्कीवाला को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर 02 मार्च 2025 को पुलिस टीम ने शिवपुरिया चक्कीवाला के जंगल में छापेमारी की। आरोपी रोडीलाल ने अपने रायडे के खेत में अफीम और गांजे की अवैध फसल उगा रखी थी। पुलिस ने मौके से 1 किलो 600 ग्राम अफीम, 280.5 किलोग्राम अफीम के डोडे एवं 144 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए। आरोपी रोडीलाल के खिलाफ धारा 8/15, 8/18, 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।