
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव हरसोल में शनिवार रात्रि एक किसान का शव स्वयं के खेत पर पेड़ पर फन्दे से लटका मिला। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि 9 बजे करीब गांव हरसोल में सोमिया मार्ग पर पेड़ पर फन्दा बनाकर लटके व्यक्ति को राहगीर ने देखा तो गांव में सूचना दी। ग्रामीण मौके पहंुचे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहंुची व शव नीचे उतरवाया। शव की शिनाख्त गांव हरसोल निवासी बनेसिंह (40) पिता मांगूसिंह राजपूत के रुप में हुई। आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया। बताया गया मृतक किसान था। उसके दो बेटी व एक बेटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—–