
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। गांव नेनोरा में बहिन के यहां रह रहे युवक का शव पेड़ पर दुपट्टे से बने फन्दे पर लटका मिला। स्वजनों ने पुलिस को बताया की उनका मानसिक संतुलन ठीक नही था। जानकारी के अनुसार देवड़ाखेड़ी, थाना नरवर जिला उज्जैन निवासी महेश (38) पिता कचरुलाल नायक का शव मंगलवार दोपहर गांव नेनोरा में खेल मैदान के पीछे पेड पर फन्दे से लटका मिला। मृतक के भानेज जितेन्द्र की सूचना पर पुलिस मौके पहंुची, शव को नीचे उतरवाकर पीएम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ माह से बहिन के यहां नेनोरा में रह रहा था। उसका मानसिक संतुलन ठीक नही था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।
——-