
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। डोडाचूरा तस्करी में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2025 को पलिस ने मल्हारगढ़ पुलिस ने डेढ़ क्विंटल डोडाचूरा पकड़ा था। मामले में दशरथसिंह व वीरेन्द्रसिंह सौंधिया को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने उक्त डोडाचूरा आरड़ी निवासी रोड़सिंह सौंधिया से लाना बताया था। पुलिस ने रोड़सिंह पर भी केस दर्ज कर लिया था, लेकिन वह फरार था। मल्हारगढ़ टीआई राजेन्द्र पंवार ने बताया शुक्रवार को पुलिस ने आरड़ी से रोड़सिह को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसे शनिवार को एनडीपीएस एक्ट न्यायालय में पेश किया जाएगा।
——-