
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस ने पांच हजार रुपए के ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट ने पुलिस रिमाण्ड पर सौंपने के आदेश दिए है। जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2025 को नाहरगढ़ पुलिस ने कार से 45 किलो डोडाचूरा समेत बांसाखेड़ी निवासी लक्ष्मण गुर्जर को गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण में पिपलिया कराड़िया निवासी श्रवण पिता छगनलाल पाटीदार फरार था। नाहरगढ़ टीआई प्रभात गौड़ ने बताया कि आरोपी पर मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी श्रवण को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट कोर्ट में पेश किया, जिसे पुलिस रिमाण्ड पर सौंपने के आदेश हुए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
——