
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी मुख्य वक्ता सांसद सुधीर गुप्ता और पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, मुकेश काला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहर लाल जैन, नपा.अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, कार्यक्रम जिला संयोजक एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत जिला पदाधिकारी गणों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में रानी अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि गणों द्वारा किया गया।संगोष्ठि को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा की आज हम सभी को रानी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती मनाने का पुण्य प्राप्त हो रहा है। देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने सेना के आवागमन से होने वाले फसलों के नुकसान के लिए मुआवजे का प्रावधान किया। उन्होंने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए महेश्वर साड़ी उद्योग स्थापित किया। इस साड़ी को प्रमोट करने के लिए वे हर विदेशी अतिथि को यही साड़ी उपहार में देती थीं और स्वयं भी यही पहनती थीं। उनका जीवन त्यागपूर्ण था और अपने राज्य को भगवान शिव का राज्य मानकर धर्मनिष्ठ शासन करती थीं। मां अहिल्या ने महिलाओं को धार्मिक उत्सवों से जोड़कर उन्हें शस्त्र प्रशिक्षण की ओर प्रेरित किया। उन्होनें सैन्य टुकड़ी बनाई, मां अहिल्या ने भानपुरा में तोप फैक्ट्री स्थापित की, महेश्वर में अपनी निजी सेना तैयार रखी जो आपदा के समय सक्रिय रूप से कार्य करने में सक्षम थी। आज हमारा देश मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया पर गर्व कर रहा है। हमनें अपनी आत्मरक्षा प्रणाली मजबूत की है, आज बेटियां राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश लेकर देश की सेना में अपना शौर्य दिखा रहीं है। हमनें पृथ्वी, ब्रम्होस, आकाश मिसाईलें, एस-400 एयर डिफेंस जैसे सुरक्षा उपकरण विकसित किये है। हमने सागरिका नामक पनडुब्बी बनाई है। हमारी सुरक्षा पहले से बेहतर और आत्मनिर्भर हुई है। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए। हमें इस अभियान के दौरान उनके कामों के स्थानीय उदाहरण खोजकर जनता के सामने रखना है। रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के अवसर पर चलाए जाने वाले अभियान के दौरान हमें उन पर फोकस करना है और रानी अहिल्याबाई के उदाहरणों के माध्यम से युवाओं, युवतियों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों तथा समाज के अन्य वर्गों को यह जानकारी देना है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने जीवन पर्यन्त साधना और संघर्ष कर महिला, समाज, देश, संस्कृति और धर्म के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व का निर्वहन बखूबी किया है। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, हमारा मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। इसलिए उनका स्मरण हमें स्वप्नदृष्टा नहीं, बल्कि संकल्प दृष्टि बनाएगा। भारतीय जनता पार्टी उनकी जयंती पर पूरे देश में अभियान चलाकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है, यह गौरव की बात है। रानी अहिल्याबाई ने सुशासन के क्षेत्र में जो मापदंड स्थापित किए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकारें उन्हें अपना रही हैं। उन्होंने 300 साल पहले जिस वूमन लैड डेवलपमेंट की बात की थी, वहीं सोच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी रखते हैं। रानी अहिल्याबाई के शासन में जनता की पसंद और नापसंद योजनाओं में दिखाई देती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिन बिंदुओं को शामिल करते हैं, वो वास्तव में जनता की ही बातें होती हैं। उन्होंने गांवों को सुशासन का अंग मानते हुए पंचायतों को न्याय के अधिकार दिये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी पंचायतों को अधिकार संपन्न बना रहे हैं। रानी अहिल्याबाई ने अपने शासन में पारदर्शिता के लिए अनेक कदम उठाए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की भाजपा जिला कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर के सामाजिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन आज अतिथिगणों द्वारा किया गया है। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर चलाए जाने वाले 10 दिवसीय अभियान के संबंध में आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी मुख्य वक्ताओं के मार्गदर्शन में सम्पन्न होने जा रही है। जिला भाजपा द्वारा भी जिले के सभी 21 मंडलो में इस प्रकार की संगोष्ठी को सफल बनाने के लिये जिला टोली के साथ मंडल टोलियों एंव विधानसभा स्तरीय टोली का गठन किया गया। जिसमें गरोठ विधानसभा प्रभारी श्रीमति रेखा मांदलिया, श्री राजेश सेठिय सहित सभी मंडल अध्यक्षगण कार्यक्रम प्रभारी की भूमिका में रहेगें। सुवासरा विधानसभा में श्रीमति प्रियंका गोस्वामी, श्री जितेन्द्रसिंह चौहान के साथ सभी मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी की भूमिका में रहेगें। मल्हारगढ़ विधानसभा में श्रीमति अनिता कोठारी, श्रीमति प्रिति रोखले, श्री जीवन शर्मा के साथ सभी मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी की भूमिका में रहेगें। मंदसौर विधानसभा में श्रीमती सुनीता भावसार, सुश्री रानु भावसार, श्री नरेन्द्र पाटीदार के साथ सभी मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी की भूमिका में रहेगें। मेरा आप सभी से आग्रह है की प्रदेश नेतृत्व की मंशानुसार सभी मंडलों में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के सभी कार्यक्रमों को सम्पन्न करें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा मानसिंह माछौपुरीया राजेश सेठिया, राजेश नामदेव, प्रियंका गोस्वामी, शिवराजसिंह राणा, राजु चावला, राजकुमार गुप्ता, नरेन्द्र पाटीदार, कृष्णपालसिंह शक्तावत, पारस मावर, निर्मला गुप्ता, अंकित सोनी, निलेश जैन, निहालचंद मालवीय, विजय सुराना, अर्जुन सोनी, मंडल अध्यक्षगण गोकुलसिंह चौहान, महेन्द्र पहाडिया, नीलकमल मेहता, जितेन्द्र बामनिया, महेन्द्र गौड़, आशीष विजयवर्गीय, राजेश धाकड़, भेरूलाल सेन, विकास सुराना, गोपाल पाटीदार, नेपालसिंह सिसोदिया, अरविंद सारस्वत, संगीता बग्गड़, डॉ.भानुप्रतापसिंह सिसोदिया, धर्मेन्द्र श्रीवास्वत, रानु भावसार, सुनिता भावसार, राधा सोनी, पिंकेश चौरडिया, निरांत बग्गा, भावना पमनानी, समरथ गेहलोद, बंशी धनगर, बंशी राठौर, जयंतीलाल गुप्ता, पुष्कर बैरागी, अमन फरक्या, आरती दवे, किरण मंडोवरा, अनिता कोठारी, प्रिति खिंचावत, कुसुम नागर, सरिता सेठिया, अंजु वधवा सहित विभिन्न मंडलो में वक्ता के रूप में जाने वाले अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम जिला संयोजक एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल ने किया एंव आभार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानू भावसार ने माना