
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। महिलाओं ने दशा माता पर्व मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में पीपल के वृक्ष की पूजा की। परिक्रमा कर कच्चे सूत का धागा बांधा व सौलह श्रृंगार सामग्री चढ़ाकर चावल व लाप्सी को भोग लगाया। नगर में विभिन्न स्थानों पर पीपल वृक्षों पर सुबह से ही पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने व्रत रखा व पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पुलिस चौकी के सामने व अग्रवाल मोहल्ला स्थित नरसिंग मंदिर पर खासी भीड़ रही। पंड़ित प्रहलाद जोशी ने महिलाओं का दशामाता की कथा का श्रवण कराया।
लक्ष्मी के रुप में पीली मिट्टी घर लाए:- गृहणी दीपिका सोलंकी ने बताया दशामाता के पावन पर्व पर महिलाओं के साथ लक्ष्मी के रुप में पीली मिट्टी घर पर लाए। यह मिट्टी पूजा के तौर पर शुभ कार्य में शुभ मानी जाती है। इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है, सुबह चार बजे से ही महिलाएं पीली मिट्टी लेने निकल पड़ती है।
——