
रतलाम/शामगढ़ – मध्य प्रदेश पुलिस के ध्येय वाक्य “देश भक्ति – जन सेवा” को साकार करते हुए रतलाम पुलिस में पदस्थ आरक्षक नीलेश जाट (डीआरपी लाइन) ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार, शामगढ़ क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को अचानक ब्लड की आवश्यकता होने पर बाल चिकित्सालय रतलाम में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर हेल्पिंग हैंड्स संस्था के माध्यम से आरक्षक नीलेश जाट को जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत ब्लड बैंक पहुँचकर अपना अमूल्य रक्तदान किया और अनजान महिला को जीवनदान दिया। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरक्षक की इस निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की है। पुलिस प्रशासन ने भी इसे समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।