
मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिनांक 3 मई को सीतामऊ आगमन को लेकर भाजपा की महत्त्वपूर्ण बैठक 01 मई को प्रातः 11 बजे शहनाई गार्डन सीतामऊ पर सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष गण, मनोज शुक्ला, कविता यादव, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोडूलाल वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कोटडा माता, भाजपा वरिष्ठ नेता जगदीश परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालाराम परिहार, सीतामऊ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र बामनिया आदि मंचस्थ रहे। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारी गणों द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की हम सभी के लिये अत्यंत प्रसन्नता का विषय है की हमारे प्रदेश के लाडले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी प्रदेश में कृषि एंव हॉर्टिकल्चर मेले का शुभारंभ मंदसौर जिले के सीतामऊ से कर रहे है। मंदसौर जिला कृषि उद्यानिकी एवं मसाला क्षेत्र में प्रदेश के साथ देश में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। आज प्रदेश में किसान पूर्ववर्ती कांग्रेसी सरकारों के कार्यकाल के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों के 18 सालों में अधिक शिक्षित और सक्षम हुआ है, जो हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एंव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव की किसान हितेषी योजनाओं का प्रतिफल है। आज किसानों को सिंचाई के लिये विद्युत का इंतजार नही करना पड़ता है। बैंको से आसानी से केसीसी के माध्यम से किसानो को ऋण उपलब्ध हो रहा है। किसान सम्मान निधि अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार के अनुदान से 10 हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के खाते में आ रही है। ऐसी योजनाओं के जनक जनप्रतिनिधिगणों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इसलिये सीतामऊ में आयोजित होने वाले इस कृषि मेले में हजारो की संख्या में किसान सम्मिलित होकर और अधिक उन्नतशील कृषि पद्धति से लाभान्वित हो सकते है, उनके जीवन स्तर में और अधिक सकारात्मक सुधार आयेगा। मेरा आज इस बैठक के माध्यम से आप सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारियों से आग्रह है की प्रत्येक मंडल के प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में किसानों की उपस्थिति इस कृषि मेले में सुनिश्चित करें। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के निर्देशानुसार सीतामऊ में उद्योग कृषि और हॉर्टिकल्चर से संबंधित मेला लगाया जा रहा है। मैं उसके लिये माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हुॅ। मेले में कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीक के 80 से ज्यादा स्टॉल लगाये जा रहे है और साथ ही कृषि वैज्ञानिकों की टीम किसानों के गाइडेंस के लिये मेले में उपलब्ध होगी। हमारे देश के कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव विदेशो में जाकर कृषि की नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर रहे है तो हमारे क्षेत्र के किसानों का भी फर्ज बनता है की सीतामऊ में आयोजित हो रहे इस ऐतिहासिक मेले में सम्मिलित होकर नई नई तकनीकों से रूबरू होवें जिससे खेती से और अधिक लाभ प्राप्त करने में किसानों को सफलता प्राप्त होगी। बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारीगण शिवराज सिंह राणा, राजेश पालीवाल, राजेश नामदेव, अजय तिवारी, नरेंद्र पाटीदार, प्रीति रोखले, सुनीता पालीवाल, अंकित सोनी, मोर्चा जिला अध्यक्ष गण निर्मला गुप्ता, अशोक सूर्यवंशी, विक्रम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष गण नीलकमल मेहता, दिलीप सिंह तरनोद, जुझार सिंह गुर्जर, धनसुख पाटीदार, जितेन्द्र बामनिया, महेंद्र सिंह गौड, राजेश धाकड, भेरूलाल सेन, राकेश पाटीदार, आशीष विजयवर्गीय, विकास सुराणा, गोपाल पाटीदार, नेपाल सिंह सिसोदिया, अरविंद सारस्वत, विनोद डगवार, अनिल पांडे, राजकुमार पोरवाल, लाल सिंह डुंगावत, लाल सिंह देवड़ा सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन सीतामऊ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने किया एंव आभार सीतामऊ मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र बामनिया ने माना।
