
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। समाजसेवी स्वर्गीय आनंद अग्रवाल की पुण्य स्मृति में नगर में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन उनके परिवारजनों की ओर किया जा रहा है। सुबह निःशुल्क योग एवं मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। इसके पश्चात स्थानीय गौशाला में गौवंश के लिए चारा, गुड़ आदि वितरित किया। साथ ही गांधी चौराहे पर संचालित रोटी बैंक के माध्यम से ज़रूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर स्व. आनंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों ने बताया कि वे जीवन भर धार्मिक आस्थावान रहते हुए सेवा, दान और परोपकार के कार्यों में सक्रिय रहे। उन्होंने समाज में समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद की और अनेक जनकल्याणकारी कार्यों में योगदान दिया। अग्रवाल की स्मृति में आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
———