
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। क्षेत्र में फोरलेन पर दो सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध व एक युवती घायल हो गई। जिसे टोल प्लाजा पैरामेडीकल टीम ने मंदसौर जिला अस्पताल भर्ती कराया। गुरुवार सुबह 8.10 बजे करीब टोल प्लाजा के निकट हुए हादसे में बघाना (नीमच) निवासी आरती (20) घायल हो गई। महिला सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठी थी। इसी दौरान पीछे से नीमच की ओर से आ रही बाइक एमपी 44 जेडडी 6316 ने टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। दूसरा हादसा थड़ोद फन्टे पर हुआ। खेत से पैदल जा रहे थड़ोद निवासी अल्लाह नूर (80) को बाइक (एमपी 44 एमआर 9832) के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्व चलाकर टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर घायल हो गया। दोनों मामलों में टोल प्लाजा पैरामेडीकल टीम के विशालगिरीश भाटी, इमरान अली, पायलट सलीम ने घायलों को मंदसौर जिला अस्पताल भर्ती कराया।
——-