
निम्बाहेड़ा 25 फरवरी। ग्रह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देश पर मंगलवार को उदयपुर पुलिस लाईन के सभागार में पुलिस अधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस थाना में पदस्थापित सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार को “उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। इसी के साथ आई.जी.पी मीणा ने एएसआई सूरज कुमार सहित उदयपुर रेंज के कुल 19 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार एएसआई सूरज कुमार अपनी 20 वर्ष की बेहतरीन पुलिस सेवा में रहते हुए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने के लिए चयनित हुए थे। वह पूर्व में करीब तीन सौ से अधिक बार सम्मानित हो चुके है।
समारोह के दौरान उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।