
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। योग केवल व्यायाम नही, यह शरीर के मन और आत्मा तक पहंुचने की यात्रा है। योग के बिना शरीर निरोग नही रह सकता। उक्त बात आरोग्य भारती की महिला प्रमुख श्रीमती बंटू भूत ने योग दिवस पर आयोजित योग प्रशिक्षण आयोजन में कही। उन्होंने कहा तनाव वाले जीवन में आत्मिक शांति मन और तन के रोग दूर करने का सशक्त उपचार योग है। भारत योग गुरु है, और रहेगा। प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योग को स्थान दें और आजीवन स्वस्थ रहे। आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष अशोक कुमठ ने बताया आरोग्य भारती व आदर्श शिक्षण समिति के तत्वावधान में सशिमं प्रांगण में प्रातः 6 योग शिविर का शुभारंभ हुआ। योग प्रशिक्षिका बंटू भूत ने सभी को योग सिखाए व उनके लाभ बताए। इस अवसर पर प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। जिसमें पुरस्कार के रुप में 10 औषधीय पौधे भेंट किए। साथ ही लक्की ड्रा का आयोजन भी हुआ। संचालन सशिमं प्राचार्य प्रकाश धाकड़ ने किया।
——