
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। पुलिस ने अफीम सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अम्बाव के निकट करीब 350 ग्राम अफीम सहित अम्बाव निवासी पुष्कर पिता बालूराम बावरी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया व अफीम जब्त की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
——-