
मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक एंव अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशालाओं, प्रोफेशन मीट के बाद अब मंडल स्तर पर इन कार्यशालाओं के माध्यम से मोदी सरकार के सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित 11 वर्षीय जनकल्याण के कार्यो को बूथ और पंचायत स्तर तक ले जाने का कार्य प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एंव पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारियों द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया गया। इसी के अंतर्गत जिला भाजपा मंदसौर के संगठनात्मक मंडल के बूढा मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पारस मावर, जीवन शर्मा, मन्दसौर दक्षिण मंडल में वक्ता के रूप में पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, प्रितेश चावला, मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार, गरोठ मंडल में वक्ता के रूप में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड, अभिषेक मांदलिया, मंडल अध्यक्ष गोकुलसिंह चौहान, खडावदा मंडल में वक्ता के रूप में देवीलाल धाकड, सुनिल पटेल, मंडल अध्यक्ष सीताराम चारण, मगरामाताजी मंडल में वक्ता के रूप में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना, मंडल अध्यक्ष गोपाल पाटीदार, दलौदा मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, राजकुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा, सुवासरा मंडल में वक्ता के रूप में पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, जितेन्द्रसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष दिलीपसिंह तरनोद, मेलखेडा मंडल में वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, राहुल मुजावदिया, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र पहाडिया, सीतामऊ मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजु चावला, अशोक सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र बामनिया, कयामपुर मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र पाटीदार, हिम्मत डांगी, विक्रमसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गौड, सीतामऊ ग्रामीण मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा नेता अजयसिंह चौहान, चन्द्रप्रकाश पंडा, मंडल अध्यक्ष धनसुख पाटीदार, भानपुरा मंडल में वक्ता के रूप में पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान, श्यामसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया आदि ने अपने-अपने मंडलो में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 11 वर्षीय कार्यकाल एंव 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प मंडल पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं को दिलाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं का आव्हान कर बताया की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है। हमारे जवानों की वीरता से सीमाएँ सुरक्षित हैं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। हम सभी का यह साझा संकल्प है कि हम एक नए, आत्मनिर्भर, सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँगे। यही प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है और यही 140 करोड़ देशवासियों का लक्ष्य बन चुका है। आज हम यहां एक संकल्प, एक शपथ लेने के लिए एकत्रित हुए हैं, आइए इन उपलब्धियों को केवल अपने दिमाग में ही नहीं बल्कि अपने दिलों में भी सजाएं।