
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत समाज, मंदसौर की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय करियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सावरा माता मंदिर परिसर, सिंदपन में सम्पन्न हुआ। अतिथि रंजीतसिंह चौहान (माता गुराड़िया) करणसिंह (तलाव पिपलिया) इंजीनियर ईश्वरसिंह चौहान (आगर) विक्रमसिंह राघवी (उज्जैन) बनेसिंह (गरोठ) कमलसिंह पंवार (नीमच) भेरूसिंह (राजगढ़) इंजीनियर दिलीपसिंह (राजगढ़) भोपालसिंह सोलंकी (तखतपुर) अमरसिंह पंवार (मून्दड़ी) भोपालसिंह (हनुमंतिया) मदनसिंह (भांगीपिपल्या) भारतसिंह पंवार (ढाबला) आदि थे। विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन हेतु सतपालसिंह दौरवाड़ा व जसवंतसिंह (गर्रावद) ने विचार रखे। प्रदेश टॉपर केशव कुमार (राजगढ़) को 51,000 रुपए ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र, कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के प्रदेश स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 6 विद्यार्थियों को क्रमशः 5100, 3100, 2100 रुपए सहित ट्रॉफी एवं प्रमाण, जिला स्तरीय 12 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को, जिन्होंने कक्षा 10 वीं या 12वीं में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें क्रमशः 1100, 700, 500 रुपए, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन विनोदसिंह परिहार (शंभूपुरा) ने किया।आभार हरपालसिंह चौहान (नागर पिपलिया) ने माना।
——-