
मंदसौर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती 31 मई 2025 के अवसर पर जिले के सभी 21 भाजपा संगठनात्मक मंडलों में देवी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाई गई। जिला मुख्यालय मंदसौर पर भाजपा उत्तर एंव दक्षिण मंडल के सामूहिक कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति में माता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.सुषमा आर्य, कार्यक्रम जिला संयोजक एंव भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, कार्यक्रम जिला सह संयोजक एंव महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, मंडल अध्यक्षगण अरविंद सारस्वत, विनोद डगवार, नपा.अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, भाजपा नेता तेजपाल सिंह धाकडी मंचस्थ रहे। कार्यक्रम प्रारंभ में मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक उत्थान के योगदान को रेखांकित किया और उनकी विरासत को वर्तमान शासन की प्रेरणा बताया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत के इतिहास का सबसे सफल आतंकवाद विरोधी अभियान रहा है, जिसमें बीएसएफ की महिला जवानों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इसे नारी शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि सिंदूर अब साहस का प्रतीक बन गया है। जिले में समस्त मंडलो में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती मंडल अध्यक्ष गण उमेश पाटीदार, आदित्य मंगरोलिया, गोकुलसिंह चौहान, सीताराम चारण, महेन्द्र पहाडिया, नीलकमल मेहता, दिलीप सिंह तरनोद, जुझार सिंह गुर्जर, धनसुख पाटीदार, जितेन्द्र बामनिया, महेंद्र सिंह गौड़, राजेश धाकड, भेरूलाल सेन, राकेश पाटीदार, आशीष विजयवर्गीय, विकास सुराणा, गोपाल पाटीदार, नेपाल सिंह सिसोदिया ने भी अपने-अपने मंडलो पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण एंव मातृशक्ति के साथ मनाई।