
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेजने के आदेश हुए। जानकारी के मुताबिक 12 जनवरी 2025 को फाटक मोहल्ले में पुराने विवाद को लेकर अवतारसिंह व उनकी पत्नी सुरेन्द्र कौर, पुत्र हर्षदीप पर जानलेवा हमला हुआ था। घायल अवतारसिंह को मंदसौर के बाद अहमदाबाद भर्ती कराया था। मामले में पुलिस ने पहले साधारण धाराओं में केस दर्ज किया था। मेडीकल रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ था। मामले में फरार फाटक मोहल्ला निवासी अरुण पिता सुरेश नायक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने के आदेश हुए।
——-