
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। फोरलेन पर सडक दुर्घटना में मां-बेटी घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 5.30 बजे सोनिक बायोकेम फेक्ट्री के यहां अनियंत्रित होकर बाइक सड़क से नीचे खेत में उतर गई। बाइक जमुनिया खुर्द (नीमच) निवासी कन्हेयालाल चला रहे थे। पीछे बैठी उनकी पत्नी केसरबाई (30) व 5 वर्षीय बेटी प्रेमी घायल हो गई। सूचना पर दोनों को एम्बलसेंस से अस्पताल भर्ती कराया।
—–