
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। संजीत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर धाकड़ से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सेना को लेकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा की गई कथित टिप्पीणी को लेकर 17 मई को कांग्रेस ने प्रदेशभर में पुतला दहन का आयोजन किया था। बूढ़ा में संजीत ब्लाक कांग्रेस ने भी पुतला दहन कार्यक्रम के पहले ही भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष ईश्वर धाकड़ से साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी व कपड़े फाट दिए थे। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी अस्पताल में भर्ती ईश्वर धाकड़ से वीडियो काल कर बात की थी। नारायणगढ़ टीआई अनिल रघुवंशी ने बताया कि ईश्वर धाकड़ से मारपीट के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की संख्या भी अज्ञात है।
——-