
पिपलिया स्टेशन (निप्र) जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ ने शासन स्थापना दिवस मनाया। सुबह श्री विमलनाथ जैन मंदिर से ढ़ोल के साथ वरघोड़ा निकाला। जो नगर में मुख्य मार्ग होता हुआ, पुनः मंदिर पहंुचा। बाद में मंदिर पर शासन ध्वज फहराया, जिसका लाभ श्रीसंघ अध्यक्ष वीरेन्द्रकुमार राणावत ने लिया। भगवान विमलनाथ की आरती का लाभ अनिल जैन, सतीश जैन ने लिया। बाद में प्रभावना वितरित की। संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र राणावत ने बताया कि हर एक तीर्थंकर परमात्मा अपने केवलज्ञान के पश्चात समवरसरण मंे अपने सबसे प्रथम शिष्य गणधर भगवंत को दीक्षा प्रदान कर साधु-साध्वी, श्रावक-श्राविका पदों को स्थापित कर धर्मतीर्थ की स्थापना की थी। इस दिन से शासन स्थापना दिवस मनाया जाता है। अगर प्रभु ने शासन की स्थापना ही नही की होती तो हमें जैन धर्म मिलता ही नही। इतनी ख्याति, इसका अनमोल ज्ञान व अन्य कई चीजें हमें प्राप्त नही होती। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमठ, शेतानमल रांका, अभय पोरवाल, अमृतलाल चोधरी, डॉ. प्रकाश जैन, राजेन्द्र भंडारी, अशोक जैन, अजय सकलेचा, रमेश जैन, प्रवीण सांखला, दीपेश जैन, सुरेश डूगरवाल, भावेष जैन, अनिल आंचलिया, संजय नागोरी आदि उपस्थित रहे।
—–
—–