
गरोठ रेलवे स्टेशन पर पिपलिया राठौर के रहने वाले कालुसिंह (पिता चंदर सिंह) (55) देहरादून एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। स्टेशन पर रेल से पैर फिसलने से हुई इस घटना में उनका एक हाथ कट गया। घायल कालुसिंह को तत्काल गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंदसौर फिर यहां से रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल को गरोठ अस्पताल पहुंचने वाले दिनेश सिंह ने बताया कि मैं उन्हें बाइक से अस्पताल ले गया कालुसिंह कहां से आ रहे थे। इसकी जानकारी उनके घरवालों को भी नहीं है। यह गरोठ स्टेशन उतरते वक्त हादसा हो गया। घायल कालू सिंह की हालात स्थिर बनी हुई है। इसकी जानकारी उनके बेटे ईश्वर सिंह ने दी। और बताया कि अभी वह आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें होश नहीं आया है। एक हाथ पूरी तरह से डैमेज हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।