
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। हनुमान जयंती पर नगर सहित अंचल में दिनभर धर्मिक आयोजन हुए। सुन्दरकांड पाठ, चल समारोह, भंडारे, मेले व महआरती हुई। टीलाखेड़ा बालाजी से सुबह बैंड-बाजों के साथ चल समारोह निकाला, जो स्टेशन बालाजी से मुख्य मार्ग होता हुआ पुनः टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर पर पहंुचा, यहां आरती हुई। स्टेशन बालाजी मंदिर प्रातः से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दोपहर आरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। शाम को ढ़ोल-ढमाकों के साथ विशेष आरती सम्पन्न हुई। नगर के अन्य हनुमान मंदिरों पर भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की तांता लगा रहा। अम्बाधाम टेकरी बालाजी पंच दशनाम जूना अखाड़ा खात्याखेड़ी (पिपलियामंडी) पर त्रिदिवसीय 94 वां मेला व यज्ञ सम्पन्न सम्पन्न हुआ। पं. शभ्भूदयाल शर्मा ने त्रिदिवसीय यज्ञ सम्पन्न कराया। आश्रम महंत अरविन्दानंद सरस्वती ने बताया मानव जीवन पर अनेक प्रकार की महामारियों, आकस्मिक उत्पात, अकाल मृत्यु, मानसिक अशांति, दैहिक, दैविक, भौतिक तापों से बचने व धर्म की रक्षा, धर्म के प्रति जागृति, राष्ट्ररक्षा व समस्त विश्व के कल्याण के लिए यह यज्ञ कराया गया। मेले ने लगातार 94 वर्ष में प्रवेश किया। बड़ी संख्या में नगर के साथ ही ग्रामीण अंचल से भी धर्मप्रेमियों ने भाग लिया व बालाजी के दर्शन किए।
——–