
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि 8 बजे करीब बाइक (एमपी 14 एमटी 1327) पर सवार होकर जा रहे पिपलियापंथ निवासी चेतन पिता मुकेश डाबी को ट्रक (एमपी 09 एचएच 5211) ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चेतन व पीछे बेठी उसकी मां पारसबाई घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। दोनों को निजी अस्पताल में उपचार के बाद रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ब्रिज पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस पहंुची व जाम खुलवाया।
——-